फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में बदला मौसम, केदारनाथ में बढ़ी ठंड

Sat, 16 May 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में शनिवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली। जहां निचले क्षेत्रों में तेज बौछारों के साथ वर्षा हुई है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, जखोली, ऊखीमठ और केदार घाटी सहित कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। केदारनाथ में मौसम में बदलाव होने पर भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। शनिवार को भी 26 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यात्रा शुरू होने के बाद अब तक छह लाख तीर्थयात्री धाम पहुंच चुके है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट ने बताया पुलिस बल यात्रियों को कतारबद्ध करते हुए सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट तक भिजवा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें