फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को और बनाएंगे बेहतर : डाॅ. पारूल गोयल

Thu, 30 Jul 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद की नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। सीएमओ ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय की पाबंदी का पालन करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, सीएमएसडी फार्मेसी अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें