फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’

Thu, 22 Feb 2024 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जिला निर्वाचन विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ थीम पर लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. वीके यादव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरूरी है। लोकतंत्र में एक-एक मत का विशेष महत्व होता है। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं को वोट जरूर देने का आह्वान किया। साथ ही अपने घर, गांव व क्षेत्र में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीकांत नौटियाल ने कहा कि अधिकाधिक मतदान कर अच्छी सरकार का गठन करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर श्याम लाल सुंदरियाल, डाॅ. अनिता बिष्ट, डाॅ. रजनी रौथान, डाॅ. जय श्रीवास्तव, कैंपस एंबेसडर हेमंत कुमार और रुचि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें