फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग के स्वयं सेवियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Sat, 08 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पंजाब राज्य के लुधियाना में आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी और एनएसएस के नोडल अधिकारी डाॅ. श्रीकांत नौटियाल ने टीम को बधाई दी है। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से 3 से 7 फरवरी तक नेहरू युवा केंद्र लुधियाना में हुआ था। जिसमें महाविद्यालय के स्वयं सेवियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी प्रिया नौटियाल, खुशी कुकरेती, ऋद्धिका चौहान, आदर्श कुनियाल और सुमित नेगी ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें