फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर राजकीय गिरिया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि गढ़वाल रायफल के सेवानिवृत्त हवलदार कुंवर सिंह राणा ने कहा कि एनएसएस शिविरों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं में सामाजिक सहभागिता, अनुशासन एवं संस्कारों का संचार होता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा ने स्वयंसेवियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अवधेश भट्ट, प्रधानाचार्य विमल प्रकाश कोहली, नीमा थपलियाल, वैजयंती रावत, सरपंच कुंवर सिंह, जसपाल राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष नीलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें