फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विष्णु रुवाड़ी बने केदारनाथ व्यापार संघ के अध्यक्ष

Sun, 14 Jun 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। रविवार को केदारनाथ व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विष्णु रुवाड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष व तेज प्रकाश त्रिवेदी को सचिव चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह आगामी तीन वर्षों तक केदारनाथ के व्यापारिक और सामाजिक हितों के साथ-साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें