फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सड़क निर्माण की मांग को लेेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जनपद की ग्राम पंचायत देवशाल-कोठेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर जाखधार में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर शासन को 15 दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि इस बीच मांग पूरी नहीं हुई तो वे विशाल आन्दोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत व केदारनाथ विधायक स्व़ शैलारानी रावत की घोषणा के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान शुभम देवशाली, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष अमित भट्ट, पूर्व प्रधान महेंद्र देवशाली, सतीश भट्ट, रामेश्वर भट्ट और अभिषेक समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत स्वीकृत थी, लेकिन वर्ष 2025 में इसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पारित किया गया। इसके बावजूद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें