रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के गांवों में जनसंवाद करते हुए चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष
- फोटो : RUDRAPRYAG
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने धनपुर पट्टी के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें शिवानंदी-सिमतोली मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों को मोटर मार्ग के निर्माण व सुधारीकरण में उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया। आचार्य ममगाईं ने नौला, रतूड़ा, कांडा, शिवानंदी, सिमतोली का भ्रमण करते हुए लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने उन्हें शिवानंदी- सिमतोली मोटर मार्ग की खराब हालत से अवगत कराते हुए रोष भी जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह भंडारी, राजवीर भंडारी, संदीप थपलियाल, राकेश भंडारी वन पंचायत सरपंच अमर सिंह नेगी, भगवान भंडारी, देवेंद्र नेगी, पंचायत मंत्री दीपक उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद