फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Thu, 09 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने की। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, खाद्य, कृषि, उद्यान और बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी एएस बिष्ट, जीआईसी चोपड़ा के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें