ऊखीमठ। विकासखंड के तुंगनाथ घाटी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत मक्कू के प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि जनपद के कई क्षेत्रों में पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। बोर्ड परीक्षाएं निकट आ गई हैं। बिजली कटौती का सबसे बुरा असर विद्यार्थियों के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती से विद्युत पर निर्भर व्यवसाय पर भी प्रभावित हो रहा है। सीएससी केंद्रों पर भी जरूरी प्रमाणपत्र, बैंक में होने वाले जरूरी कार्य आदि प्रभावित हो रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती से जनपद रुद्रप्रयाग की तुंगनाथ घाटी सहित अनेक जगह सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। उन्होंने उर्जा निगम से अघोषित बिजली कटौती कम करने की मांग की है। संवाद