जखोली। असंगठित प्रधानों की सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। बैठक में संगठित और असंगठित ग्राम प्रधान शामिल हुए जिसमें कुल 108 ग्राम प्रधानों का भी सहयोग मिला। बैठक में प्रधानों ने कहा कि तीन माह से अधिक समय बाद भी कई ग्राम प्रधानों को अब तक शपथ नहीं दिलाई गई है और मोहर न मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रधानों ने निर्णय लिया यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो 12 नवंबर से सभी प्रधान ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 15 नवंबर से जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। बैठक में खरगेड के प्रधान अजय पुंडीर ने बताया कि गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पंचायतों में प्रधानों के शपथ न लेने के कारण विकास कार्य धरातल पर नहीं आ पा रहे हैं। संवाद