रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित करने और उनकी छवि को धूमिल करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी जिसमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल की ओर से महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने की बात कही जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जब जांच की तो एक कुछ सामने नहीं आया जिसमें विधायक की ओर से महिलाओं के प्रति किसी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गई हो। उनके शिकायती पत्र पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद