फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चोपता बाजार में वाहन पार्किंग की समस्या

Thu, 15 Oct 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चोपता। तल्ला नागपुर क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केंद्र चोपता बाजार में वाहन पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है।
लोगों का कहना है कि केदारनाथ विधायक ने स्थानीय लोगों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्किंग निर्माण पर विशेष जोर दिया था लेकिन महीनों बाद भी धरातल पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। व्यापार सभा के अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह नेगी, स्थानीय व्यापारी यशपाल रावत, गणेश नेगी, हरीश बुटोला ने बताया कि विधानसभा चुनाव और 2024 में हुए उपचुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चोपता में पार्किंग निर्माण को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था। मगर चुनाव खत्म होते ही कोई पहल नहीं हुई। बाजार की संकरी सड़कों पर हर समय जाम लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें