फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जवाड़ी बाईपास में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाड़ी बाईपास के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि चालक लापता चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नेतृत्व में लापता चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन




बुधवार देर रात जवाड़ी बाईपास से होकर तिलवाड़ा की ओर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और फायर की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी छानबीन के बाद रवींद्र राणा (35), निवासी सुमाड़ी घायल अवस्था में मिला। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जबकि चालक प्रमोद जगवाण (39) का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे से घटनास्थल पर पुन: रेस्क्यू शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाला गया लेकिन चालक नहीं मिला।

आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेज होने की स्थिति में चालक के काफी दूर तक बहने की संभावना है। इसे देखते हुए जल पुलिस की मदद से भी घटनास्थल से लेकर खांकरा तक नदी किनारे खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें