पंतनगर में धान कटाई का शुभारंभ करते कुलपति।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पंत विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने शनिवार को विवि फार्म के पी-खंड बेनी में पककर तैयार बासमती धान पूसा-1509 की कटाई का शुभारंभ किया। मुख्य महाप्रबंधक फार्म डॉ. डीके सिंह ने बताया कि फार्म में करीब 547 एकड़ क्षेत्रफल में धान की विभिन्न मैदानी एवं पहाड़ी प्रजातियों का बीज उत्पादन किया जा रहा है। इसमें करीब 45 एकड़ में धान की सीधी बुआई की गई है। धान की सीधी बुआई की कुलपति ने तारीफ करते हुए सघन कृषि प्रणाली के तहत ग्रीष्मकालीन मक्का के बाद लगाए गए धान का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म में करीब सौ एकड़ में लगाए गए पर्वतीय प्रजाति के धान का भी निरीक्षण किया। वहां प्रबंधक तकनीकी इंजीनियर आरके सिंह, सहायक निदेशक बेनी एके तोमर, सहायक कृषि अभियंता बिकेश कुमार सहित फार्म के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।