फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एक तरफा मुकाबले में उत्सव क्रिकेट क्लब नाला जीता

Tue, 13 Jan 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड में मां त्रिपुरा सुंदरी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबले हुए। मैच के एक तरफा मुकाबले में उत्सव क्रिकेट क्लब नाला ने जय जाख राजा टीम नारायणकोटी को पराजित कर विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। फाइनल मुकाबले में नारायणकोटी की टीम पहले खेलते हुए महज 33 रन पर ढेर हो गई। अपने लक्ष्य को नाला की टीम ने आसानी से हासिल कर दिया। मैन ऑफ द मैच जतिन, मैन ऑफ द सीरीज बल्लेबाज नीरज शाह तथा गेंदबाज सुनील नेगी को चुना गया। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने प्रतिभाग किया था। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने विजेता टीम की ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजक मंडल के योगेंद्र सजवाण, उपासना सेमाल, मातवर भंडारी, अजय नेगी, त्रिभुवन चौहान, मदन सिंह रावत आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें