फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में लंबे समय बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो गई है। शनिवार को विधायक भरत सिंह चौधरी और सीएमएस डॉ. दिनेश चंद्र सेमवाल नेे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि अब जरूरतमंद व गरीब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल में जल्द ही तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, एक बाल रोग विशेषज्ञ व दो जनरल सर्जन की तैनाती की जाएगी। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में भी जल्द डायलिसिस शुरू किया जाएगा। सीएमएस डॉ. सेमवाल ने बताया कि तीन माह पूर्व दो अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। तीसरी निविदा में अब नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हो गई है। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू तोमर, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एके द्विवेदी, वाईएस नेगी, माधुरी, क्षेपं सदस्य भूपेंद्र भंडारी, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत और नरेंद्र पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें