रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा में शहीद यशोधर बेंजवाल के स्मारक द्वार की जर्जर स्थिति पर उक्रांद ने आक्रोश जताया और नारेबाजी की। इस दौरान शहीद यशोधर बेंजवाल की पुत्री आरती पांडे भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों के साथ अनदेखी की जा रही है। वहीं जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने कहा कि स्व. यशोधर बेंजवाल ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन आज सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उक्रांद नेता अर्जुन कंडारी और जिला महामंत्री अजीत सिंह कहा कि यदि एक सप्ताह में मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रदीप बिष्ट, उपेंद्र पंत, अंकुश जाखवाल, वंदना भट्ट, शैल रावत आदि उक्रांद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद