रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में डीजे और तेज संगीत के इस्तेमाल को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने आपत्ति जताई है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री मीडिया देवेंद्र चमोली ने कहा कि धार्मिक स्थल की मर्यादा का ध्यान रखते हुए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार किया जाना चाहिए। धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजे पर संगीत और लोगों के नृत्य के वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मर्यादाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से धामों में होने वाले आयोजनों के स्वरूप को लेकर गंभीरता से विचार करने की मांग की। संवाद