फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: यूकेडी के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Wed, 27 May 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने बेलनी में बुधवार को जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुटे हुए हैं। इस दौरान कर्नल सेवानिवृत विनोद नेगी, सूबेदार मेजर सेवानिवृत भरत सिंह राणा, पृथ्वी पाल रावत, सुबोध नौटियाल, डा. आशुतोष भंडारी, जिताकर जंगवाण, आरती पांडेय, विक्रम फर्सवाण आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें