फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: यात्रा मार्ग पर पुलिस की दो क्रेन हुई तैनात

Sat, 02 May 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
-खराब, गलत पार्किंग पर वाहनों को हटाने सहित अन्य कार्यों में मिलेगी मदद
विज्ञापन

- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर क्रेनों को किया रवाना
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर यातायात दुरुस्त बनाए रखने व अवरोधों को तत्काल हटाने के लिए पुलिस ने दो क्रेन तैनात कर दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर इन क्रेनों को रवाना किया। यात्रा मार्ग पर सड़क पर वाहन खराब होने सहित अन्य कारणों से वाहन सड़क पर फंस जाते हैं। ऐसे में पुलिस को उन्हें किनारे करना चुनौती बना रहता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों क्रेन हाईवे पर तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था के साथ ही आपदा की स्थिति में भी इन क्रेनों से त्वरित राहत दी जा सकेगी। इन क्रेनों से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने में काफी मदद मिलेगी। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक एमटी मनोज भंडारी अब्बल सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें