फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत

Thu, 11 Jun 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीलाभ खाली ने बृहस्पतिवार को मीठा पानी क्षेत्र में एक तीर्थयात्री माधव शिवराम शिंदे (66) निवासी मुंबई की तबीयत बिगड़ गई। डीडीआरएफ, वाईएमएफ व यात्रा मित्रों की टीम ने यात्री को एमआरपी जंगलचट्टी पहुंचाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने शव चीरबासा हेलिपैड पहुंचाया और गौरीकुंड लाए। बाद में 108 एंबुलेंस सेवा से शव सोनप्रयाग भेज दिया गया। वहीं यात्रा के लिए आई बिहार की एक महिला तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। काेतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीलाभ खाली ने बताया कि बिहार के आरा जिले के सैदपुर निवासी आरती देवी (56) एक होटल में ठहरी थीं। अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने उन्हें होटल में ही विश्राम करने की सलाह दी। देखभाल के लिए चालक को वहीं छोड़कर स्वयं केदारनाथ धाम रवाना हो गए। मगर बृहस्पतिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी। चालक उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर आया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें