जखोली। गोर्ती संकुल की दो दिवसीय स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खंडसौड़ मैदान में रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। कहा कि स्कूली स्तर से खेल और खेल संसाधनों के विकास के लिए ठोस प्रयास होने चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूरे मनोयोग के साथ खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग की अपील भी की। इस मौके पर कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह रावत, क्षेपं सदस्य गुलाबो देवी, ग्राम प्रधान गंगा रावत, खेल प्रभारी एसएल आर्य, अरविंद सकलानी, मानवेंद्र गहरवार, दीपक भट्ट, आशीष तिवारी, बलवीर सिंह राणा आदि मौजूद थे।