रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गौरीकुंड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की 32 बोतल बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में कमल देव थापा निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की 14 बोतल बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में चमोली निवासी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर शराब की 18 बोतल बरामद की गई। दोनों मामलों में कोतवाली सोनप्रयाग की गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई की। संवाद