फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को रुद्रपुर लाने वाले ट्रक चालक पर हत्या की कोशिश का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली से कोरोना संक्रमित मरीज को रुद्रपुर लेकर आने वाले नामजद ट्रक चालक पर पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक कोरोना संक्रमित युवक को क्लीनर बताकर लाया था। रुद्रपुर से वापस जा रहे ट्रक चालक को पुलिस ने बिलासपुर से दबोचकर क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बीते बुधवार को पुलिस ने रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका। इस दौरान ट्रक में सवार चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने अपना नाम विवेक कुमार यादव निवासी खिरोड़ शाहजहांपुर मैनपुरी यूपी बताया। उसने बताया कि ट्रक में सवार अल्मोड़ा निवासी युवक ट्रक क्लीनर है, जबकि तीन युवक ट्रक में पीछे बैठकर दिल्ली से आए हैं। शुक्रवार को एसआई मुकेश मिश्रा ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी और बताया कि कोरोना संक्रमित को चालक क्लीनर बताकर लाया था। आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए चालक ने जान से मारने की कोशिश की गई। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया ट्रक चालक पर धारा 307, 269, 270 आईपीसी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सिडकुल की एक कंपनी में सामान लेकर आया था। बृहस्पतिवार को वह वापस चला गया। कोरोना संक्रमित युवक के मिलने के बाद उसकी खोजबीन की गई। ट्रक चालक को पीछा कर बिलासपुर से पकड़ लिया। सैंपल जांच को भेजने के बाद उसे पंतनगर में 14 दिन क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें