फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 23 May 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी वे अपनी ईमानदारी, सादगी और सुशासन के लिए हमेशा पहचाने जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, अजय सेमवाल, विकास डिमरी, अर्चना चमोली, रोशनी रौथाण, सुरेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें