फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 Aug 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय वेलणी में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पूर्व विधायक स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी को 22वीं पुण्य तिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सदैव जनता के लिए समर्पित रहा। वर्ष 1975 की इमरजेंसी हो या पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन विपिन त्रिपाठी जेल की यातनाएं झेलने वालों में से एक थे। पहाड़ का चिंतन उनके अंदर कूट-कूट कर भरा था। गैरसैंण राजधानी सहित पहाड़ की मूलभूत समस्याओं के लिए वे संघर्षरत रहे। उत्तराखंड की पहली निर्वाचित विधानसभा में उनके उठाए गए पहाड़ के जनमुद्दों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, केंद्रीय संगठन मंत्री कैप्टन बीरेंद्र सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा, विक्रम सिंह फर्स्वाण, दिनेश बर्तवाल और पंकज नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें