अगस्त्यमुनि। जिला स्तर पर अंडर-19 क्रिकेट बालक वर्ग टीम के चयन के लिए आगामी 2 फरवरी को ट्रायल आयोजित किया गया है। लीग मैचों के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी और सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल घोलतीर-नगरासू में आयोजित किया गया है। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों की टीमें तैयार कर लीग आधार पर मैच खेले जाएंगे। लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में पंजीकरण के लिए इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र, विगत तीन वर्षों का स्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि प्रमाण पत्रों की छाया प्रतिलिपि साथ लेकर आएं। इसके बाद अंडर-23, अंडर-16 और अंडर-14 आयुवर्ग के ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे।