अगस्त्यमुनि। जिला स्तरीय पर संचालित आवासीय खेल छात्रावास के लिए बालक व बालिकाओं के प्रवेश के लिए ट्रायल 13 और 14 मई को होगा। चयनित खिलाड़ियों का 19 व 20 मई को राज्य स्तरीय ट्रायल होगा उसके बाद उन्हें छात्रावास आवंटित किए जाएंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि आवासीय खेल छात्रावास में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए 13 और 14 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में फुटबाल, बाक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वालीबॉल, क्रिकेट और बालिका वर्ग में हॉकी के लिए ट्रायल होगा। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 13 मई को सुबह सात बजे होंगे। प्रत्येक खेल में 5-5 उदीयमान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। संवाद