फाटा। जिले में लगातार हो रही बारिश से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग एक पेड़ सड़क पर गिरा और मार्ग बाधित रहा। कोणगढ़ गांव के समीप पहाड़ी से एक पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद रहा। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मार्ग को ही आवाजाही के लिए खोल दिया गया।इस मोटर मार्ग के किलोमीटर दो पर कोणगढ़ गांव के पास पहाड़ी से अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और दोनों ओर वाहन फंस गए। क्षेत्र के महेंद्र सेमवाल ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से पेड़ को हटाकर सड़क को फिर से यातायात के लिए सुचारु कर दिया। संवाद