फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ईएनटी डॉक्टर के तबादले से जिला अस्पताल में इलाज ठप

Mon, 20 Jul 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के तबादले के बाद विभाग की सेवाएं ठप हो गई हैं। डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद अब तक नए चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से मरीजों को उपचार के लिए श्रीनगर और श्रीकोट के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे खासकर दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तस्दीक खान के तबादले के बाद विभाग में नियमित ओपीडी बंद है। मरीजों को जांच और उपचार के लिए श्रीनगर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ का तबादला हो चुका है और उनके स्थान पर अभी कोई नया चिकित्सक तैनात नहीं हुआ है। नए डॉक्टर की नियुक्ति होते ही विभाग की सेवाएं फिर से सुचारू कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें