रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाबौ में 23 अक्तूबर से छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक केएस रावत ने बताया कि सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत 23 से 28 अक्तूबर तक महिलाओं व ग्रामीणों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। संवाद