रुद्रप्रयाग। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत तहसील सभागार रुद्रप्रयाग में 16 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 14 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और कार्यों के व्यवस्थित संचालन की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी देना है ताकि वे गणना कार्य में लगे कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सकें और जनगणना का काम निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा हो सके। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील चंद्र चमोली, जनगणना निदेशालय के नितेश रावत, मास्टर ट्रेनर एवं तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, रजिस्टर कानूनगो गणेश भटगाई, एलआरसी सूर्य प्रकाश और तहसील के विपिन शाह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद