फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 09 Jul 2026 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आरसेटी में 13 दिवसीय निशुल्क सीसीटीवी कैमरा व सुरक्षा अलार्म इंस्टॉलेशन व सर्विसिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण में जिले के तीनों ब्लॉक के युवा हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक सचिन शाह और आरसेटी के निदेशक अरुण कुमार ने किया। सचिन शाह ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं। निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा अलार्म, स्मोक डिटेक्टर की इंस्टॉलेशन, वायरिंग, सर्विसिंग और रखरखाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को आरसेटी की कार्यप्रणाली और उद्यमिता के महत्व की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें