फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैकिंग के लिए केदारधाम पहुंचेगा आईएमए का दल

Sun, 13 Mar 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून का 30 सदस्यीय दल 21 मार्च को केदारनाथ ट्रैकिंग के लिए सोनप्रयाग पहुंचेगा। यह दल चोराबाड़ी ताल का भी भ्रमण कर जरूरी जानकारी जुटाएगा। दल का नेतृत्व कैप्टन विवेक कर रहे हैं। दल 22 मार्च को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। उन्हें तकनीकी सहयोग के लिए निम के ट्रैकर्स भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन


 ट्रैकिंग दल गौरीकुंड से रामबाड़ा होते हुए लिनचोली के रास्ते केदारनाथ पहुंचेगा। इस दौरान पूरे रास्ते में आपदा के बाद आए भौगोलिक बदलाव का जायजा भी लिया जाएगा। 23 मार्च की सुबह केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेने के बाद दल चौराबाड़ी ताल पहुंचेगा। यहां ताल की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करेगा। रात्रि विश्राम के लिए धाम लौटकर 24 मार्च को आईएमए का दल केदारनाथ से दूसरे वैकल्पिक पैदल मार्ग चौमासी व त्रियुगीनारायण से होते हुए सोनप्रयाग पहुंचेगा।

 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के मनोज सेमवाल ने बताया कि सैन्य अकादमी के चार दिवसीय ट्रैकिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेना के भावी जवानों को केदारनाथ और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराना है। बताया कि हैदराबाद में उच्च पद पर तैनात मनसूना (ऊखीमठ) निवासी डा. अरविंद सेमवाल के नेतृत्व में भी 23 मार्ग को 23 सदस्यीय ट्रैकिंग दल सोनप्रयाग पहुंचेगा। यह दल केदारनाथ से चोराबाड़ी ताल तक ट्रैकिंग करेगा। इसके अलावा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बंगलूरू से भी ट्रैकर्स केदारनाथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें