रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत नवासू में आराध्य मां भगवती राजराजेश्वरी देवी के धार्मिक अनुष्ठान में देवी के दर्शनों के लिए प्रवासी, ग्रामीण और ध्याणियां पहुंचीं। अनुष्ठान में देवी-देवता पश्वाओं पर अवतरित होकर भक्तों काे आशीर्वाद दे रहे हैं। उधर जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी की आराध्य देवी मां इंद्रासणी देवयात्रा के तहत क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दे रही हैं। यज्ञ संयोजक नरेश भट्ट ने बताया कि आगामी 27 जनवरी को मां इंद्रासणी गांवों का भ्रमण कर अपने मंदिर कंडाली गांव पहुंचेंगी। जहां पर 30 जनवरी से नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू होगा। संवाद