फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद भी संचालित नहीं हो पाया शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में लाखों की लागत से निर्मित सुलभ शौचालय निर्माण के तीन वर्ष बाद भी संचालित नहीं हो पाया है। ठेकेदार व कार्यदायी संस्था के बीच फंसे शौचालय पर ताला लटका हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, व्यापारी संजय बिष्ट, दिनेश सिंह बिष्ट, कमल सिंह रावत का कहना है कि ठेकेदार व यूपी निर्माण निगम के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा जरूरतमंद भुगत रहे हैं। उन्होंने प्रशासन व पर्यटन विभाग से जनहित में शौचालय शुरू कराने की मांग की है। इधर, जिला पर्यटन व साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ठेकेदार व यूपी निर्माण निगम से मामले में दो-तीन बार की वार्ता हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें