तुंगनाथ घाटी की आराध्य देवी मां भगवती नंदा देवी की डोली सारी गांव पहुंची। जहां पर भक्तों ने आराध्य का ढोल-दमाऊं के साथ भव्य स्वागत किया।
बुधवार को सुबह दैड़ा गांव में आराध्य मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारी बीरेंद्र सिंह नेगी भक्तों ने पूजा-अर्चना करते हुए श्रृंगार सामग्री भेंट करते हुए भोग लगाया। शिशुपाल सिंह, राय सिंह और भगत सिंह ने जागरों से मां नंदा का आह्वान किया। दोपहर बाद देवी की डोली ने भक्तों से विदा लेते हुए अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया और देर शाम को पर्यटन ग्राम सारी पहुंची। यहां बृहस्पतिवार को नंदा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय निवासी गजपाल सिंह भट्ट ने बताया कि गांव के खेत-खलियानों में बगड्वाल नृत्य का आयोजन होगा।