फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आज ओंकारेश्वर मंदिर से धाम रवाना होगी बाबा केदार की डोली

Sun, 27 Apr 2025 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ भगवान की पंचमुखी भोग मूर्ति आज चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम केदारनाथ के लिए रवाना होगी। गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली आगामी एक मई को धाम पहुंचेगी और 2 मई को सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्न पर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में यात्रा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 2 मई को कपाटोद्घाटन के लिए केदारनाथ मंदिर को दस क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें