गुप्तकाशी। आगामी केदारनाथ विस उपचुनाव को लेकर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को 73 शराब की अवैध बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही शराब की तस्करी में उपयोग किए जा रहे वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि गुप्तकाशी, फाटा और सोनप्रयाग पुलिस ने संयुक्त चेकिंग करते हुए मलकराज, मुन सिंह बम और सूर्य बहादुर को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि क्षेत्र में पहुंच रहे सभी बाहरी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संवाद