फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया नकदी व सामान पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के करीबी गांव जवाड़ी में चोरों ने एक घर में पांच कमरों का ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है। बुधवार रात जवाड़ी गांव में चोरों ने जवाड़ी निवासी देवी प्रसाद नौटियाल के घर में पांच कमरों के ताले तोड़कर नकदी, एलईडी टीवी, दो गैस सिलिंडर, कपड़े व जूते सहित कई सामान चुरा लिया। बताया गया कि देवी प्रसाद का नया घर गांव से दूर है। बुधवार रात उनका परिवार गांव स्थित अपने पुराने घर पर गया था। दूसरे दिन देवी प्रसाद का बेटा राकेश नौटियाल जब घर पहुंचा, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाली निरीक्षक केएस बिष्ट ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है साक्ष्य जुटाते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें