फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: निधन पर जनपदभर में शोक तिलवाड़ा बाजार रहा बंद

Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग/आदिबदरी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर विभिन्न क्षेत्रों में शोक सभाएं आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तिलवाड़ा में व्यापारियों ने शोक में प्रतिष्ठान बंद रखे। भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग सहित गुप्तकाशी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि और जखोली में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुप्तकाशी में कमल रावत, दिनेश गोस्वामी, राय सिंह राणा, विपिन सेमवाल, भगत कोटवाल और अनुसूया प्रसाद भट्ट ने उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताया। जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी और रोशन झा ने कहा कि जनपद से उनका विशेष लगाव और गहरा संबंध रहा। कर्णप्रयाग में आरएसएस और भाजपा सहित संगठनों ने मुख्य बाजार में श्रद्धांजलि दी। विभाग संपर्क प्रमुख भगवती प्रसाद बेंजवाल ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान सुभाष चमोली, प्रताप लूथरा, भरत दानू, चिंतामणि सेमवाल, विष्णु दत्त भट्ट और रामेश्वर सती मौजूद रहे। आदिबदरी में मंदिर प्रबंध समिति ने शोक सभा कर अपनी पूर्व निर्धारित मेले की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी। गैरसैंण में राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़ और अन्य भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें