ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण की कार्यदायी संस्था मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के विरुद्ध संविदा श्रमिक संघ संबद्ध (सीटू) का कार्य बहिष्कार जारी है। इस मौके पर मजदूरों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मजदूरों ने नारेबाजी के साथ बाजार में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन, आरवीएनएल और कार्यदायी संस्था पर मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल, उपाध्यक्ष व पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, सीटू के महामंत्री बीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि मजदूरों की मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा।