धनपुर पट्टी के बणखिल गांव में जंगली जानवर ने बैल को मार दिया था। दूसरे दिन अन्य मवेशी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित पशुपालक समेत ग्रामीणों ने वन विभाग व राजस्व विभाग से उनके पशुओं की सुरक्षा की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान संदीप थपलियाल, बछेंद्री देवी का कहना है कि दो-तीन वर्षों से गांव में अज्ञात जानवर का आतंक बना हुआ है। यह जानवर गोशालाओं को तोड़कर वहां बंधे मवेशियों को शिकार बना रहा है। दो दिन पूर्व अज्ञात जानवर ने बैलों की जोड़ी में से एक को मार दिया था। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि बणखिल गांव में अज्ञात जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग की जा रही है।