फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चोपता में भालू और गुलदार की धमक

Sun, 12 Oct 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चोपता क्षेत्र में इन दिनों भालू और गुलदार की धमक बनी है। शाम होते ही वन्यजीव आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में पढ़ाई के लिए आने वाले कोलू भाेनू, तड़ाग और क्यूड़ी गांव के छात्र-छात्राएं भी विद्यालय तक आने से डर रहे हैं। इन गांवों के छात्र बांज के जंगल के बीचोंबीच से आवाजाही कर विद्यालय तक पहुंच रहे हैं। उन्हें कई बार भालू जंगल में दिख चुका है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने की मांग की। वहीं जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने बताया कि भालू सुबह और शाम सड़क किनारे घूमते हुए दिखाई दे रहा है। इधर दुर्गाधार क्षेत्र में ग्रामीणों ने गुलदार को आबादी क्षेत्र के समीप देखा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाने के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर नियमित निगरानी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें