फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मां चामुंडा की तृतीय चरण की देवयात्रा शुरू

Tue, 01 Sep 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के जाल मल्ला की मां चामुंडा की तृतीय चरण की देवयात्रा मंगलवार को विधि-विधान से शुरू हुई। पं. गणेशराम देवशाली, पं. अमित भट्ट, पं. सत्यानंद भट्ट और पं. प्रेमप्रकाश भट्ट ने परंपरागत पूजा और देवी का आह्वान कराया। इसके बाद पंचगाई समिति और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच देवयात्रा रवाना हुई। देवयात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मां चामुंडा कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण के बाद रांऊलेक, वुरूंवा और मनसूना होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा, ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष त्रिलोक रावत, सुरेंद्र तिन्दोरी, योगेंद्र रावत, पश्वा हर्षवर्धन रावत और सचिव कीरव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें