फोटो
रुद्रप्रयाग। रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर जवानों की फिटनेस, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। परेड की शुरुआत हल्की दौड़ से हुई। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने जवानों के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना आवश्यक है। इसके बाद टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही शस्त्रागार, राजकीय स्टोर और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाएं परखीं। संवाद