गुप्तकाशी। राइंका फाटा के छात्रावास भवन में संचालित अस्थायी पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। पूर्व प्रधान खड़िया त्रिलोक सिंह खोयाल ने कहा कि जब तक छात्रावास भवन खाली नहीं किया जाता तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन स्थल पर अब मातृ शक्ति के साथ युवा भी समर्थन देने पहुंच रहे हैं। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, प्रधान खड़िया दीपा देवी, पूर्व ग्राम प्रधान जामू उमेंद्र रमोला, पूर्व ग्राम प्रधान श्याम लाल, विजया देवी, माहेश्वरी देवी, ललिता देवी, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद