रुद्रप्रयाग। भारतीय रेडक्रॉस समिति जिला शाखा ने बारिश और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। दशजुला-कांडई क्षेत्र में राज्य प्रतिनिधि अजय सेमवाल और जिला शाखा के सचिव जसपाल भारती ने दशजुला-कांडई क्षेत्र और ग्राम पंचायत पोंठी के ह्यूना में प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। वहीं ग्राम पंचायत पोंठी के ह्यूना में दीप राज बंगारी, चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी और रेडक्रॉस के सदस्य मेहरबान सिंह ने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में रेडक्रॉस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। संवाद