फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित

Sun, 20 Sep 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पदों का आरक्षण तय कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी डॉ. सुखपाल रौतेला ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से जारी नियमों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरक्षण तय होने के बाद छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें